Loading...
अभी-अभी:

एक ऐसा फल जो कई बीमारियों के उपचार में है सहायक!

image

Mar 5, 2018

सभी फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं आज हमको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जो हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाकर रखता है। कीवी फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, यह आपको हर मौसम में मिल जाएगा। कीवी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है आज हम आपको कीवी फल खाने के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कीवी में मौजूद है फाइबर
कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो आपके दिल को बीमारियों से बचाने का काम करता है नियमित रूप से इसे खाने से लीवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है कीवी खाने से ब्लड क्लॉटिंग यानी नस में खून जमने को रोका जा सकता है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है।

कीवी करेगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल
अगर आप रोजाना कीवी का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम करता है इसके अलावा भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन की समस्या को दूर करने का काम करते हैं।

ब्लड में प्लेट्स की संख्या बढाएगा कीवी
डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने से शरीर के ब्लड में से प्लेट्स की कमी होने लगती है। और इन प्लेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए कीवी का फल बहुत ही फायदेमंद होता है। आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए कीवी का फल काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आँखों से समन्धित बिमारियों का खतरा कम होने लगता है।

नींद न आने की समस्या का निदान करेगा कीवी
आपको नींद ना आने की समस्या है तो सोने से पहले कीवी फल का सेवन करें, इससे आपको अच्छी नींद आएगी।