Nov 10, 2016
दक्षिण कोरिया की महिला खिलाड़ी सुंग जी ह्यून दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें मुंबई रॉकेट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा। डेनमार्क के धुरंधर पुरुष खिलाड़ी जैन ओ जोर्गेनसेन पर तीसरी सबसे बड़ी बोली लगी। उन्हें 59 लाख रुपये में दिल्ली एसर्स ने अपने साथ शामिल किया।
रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की दूसरे नंबर की महिला खिलाड़ी पी. वी. सिंधु पर हालांकि अपेक्षा से काफी कम बोली लगी। उन्हें चेन्नई स्मैशर्स ने 39 लाख रुपये की सफल बोली लगाते हुए अपने क्लब में शामिल किया।