Loading...
अभी-अभी:

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई

image

Jul 5, 2017

जांजगीर-चांपा : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण करने के मामले में सक्ती पुलिस ने आरोपी विनोद लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। मामला सक्ती थाना क्षेत्र के खैरा गांव का हैं। डेढ़ माह पहले नाबालिग लड़की अपने रिश्तेदार के घर डोड़की गयी थी। यहां युवक विनोद लहरे ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में युवक ने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की हैं।