Loading...
अभी-अभी:

SHAHRUKH KHAN का जन्मदिन आज, 58 साल के हुए SRK

image

Nov 2, 2023

BOLLYWOOD के बादशाह शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। हर कोई उनके एक्टिंग का दीवाना है। सिल्वर स्क्रीन पर अपने एक्टिंग के जादू से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले एक्टर को कोई 'किंग खान' कहता है तो कोई 'रोमांस किंग' तो कोई 'बॉलीवुड का बादशाह'। अपनी कड़ी मेहनत और एक्टिंग के दम पर शाहरुख खान ने लोगों के दिलो पर राज किया और आज वह बॉलीवुड के बादशाह के रुप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। आज SRK अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं।

SRK करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दिल्ली की गलियों में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख खान हमेशा रंगीन मिजाज वाले रहे हैं। इस हीरो ने हिंदी सिनेमा के परदे पर अपना अलग ही साम्राज्य कायम किया है। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्में शाहरुख खान ने छोटे पर्दों से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1988 में धारावाहिक 'फौजी' उनके करियर का पहला टीवी शो था। इसी शो के जरिये वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लिए, इसके बाद SRK ने लंबे समय तक टीवी पर काम किया. काफी समय के बाद उन्हे बॉलीवुड की पहली फिल्म 'दीवाना' मिली जिसने उन्हें स्टार बनाया।

SRK ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं है। जिसमे राजू बन गया जेंटलमैन, बाजीगर, डर, करण अर्जुन,बादशाह, मोहब्बतें, देवदास, मैं हूं ना, स्वदेश, डॉन 2 जैसी कई तमाम सुपर हिट फिल्में शामिल हैं