Oct 6, 2016
रायपुर। बीजेपी वरिष्ठ नेता प्रमोद भट्ट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रमोद भट्ट बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के पदधिकारी है। बीजेपी नेता पर वाट्सअप पर आश्लील तस्वीर भेजने का आरोप है। जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री सौदान सिंह तक पहुंच चुकी है। हालांकि इस बीच प्रमोद भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को सफाईनामा भेजा है। जिसमें उन्होंने इसके पीछे विरोधियों की साजिश करार दिया है। वहीं मामले के बाद आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हुए कन्याभोज से भट्ट को दूर रखा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष और इस अभियान के प्रदेश प्रभारी सदस्य सुनिल सोनी की माने तो आखिरी निर्णय प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को करना है। वहीं इस मामले को लेकर सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने कुछ कहने से पल्ला झाड़ लिया है।








