Loading...
अभी-अभी:

'जशपुर' पर मुआवजे की राजनीति, मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने की मांग

Oct 16, 2021

छत्तीसगढ़ में जशपुर के पत्थलगांव में हुई घटना के बाद अब मुआवजे की राजनीति शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए देने घोषणा की है। भाजपा ने मृतकों के परिजन को एक करोड़ और घायलों को 25-25 लाख रुपए देने की मांग की है।

शनिवार को जशपुर बंद का ऐलान

इसे लेकर शनिवार को जशपुर बंद का ऐलान किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा पहले आपस में तय कर ले। उनका हर नेता अलग-अलग मांग कर रहा है।

पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग

मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह से चर्चा के बाद मुआवजे की घोषणा की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए और 75 लाख रुपए का मुआवजा मिले। घटना में घायल 4 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दूसरी ओर घटनास्थल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एसपी को हटाने की मांग की। कहा, गांजा तस्करी के चलते घटना हुई है।