Nov 27, 2020
हरियाणा, यूपी और पंजाब के किसानों द्वारा कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि, किसान 'दिल्ली चलो' अभियान के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों का विरोध तीन राज्यों तक ही सीमित नहीं है। यहां छत्तीसगढ़ राज्य के किसान भी केंद्र सरकार के फार्म एक्ट का लगातार विरोध कर रहे हैं। आज गुरुवार को भी किसान रायपुर के राजभवन में विरोध करने पहुंचे। जहां अंदर जाने से पहले ही उन्हें रोक दिया गया है।