Loading...
अभी-अभी:

शर्मनाकः नाबालिगों ने किया मासूम बच्ची से अप्राकृतिक कृत्य

image

Feb 24, 2018

रायपुर। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि मासूम के पड़ोस में रहने वाले 2 नाबालिग बच्चे हैं। घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घर के पास खेल रही थी मासूम...

मामला कल का बताया जा रहा है, मासूम घर के पास खेल रही थी उसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले 2 किशोर उसे खेलने के बहाने घर ले गए जहां दोनों ने उसके साथ घिनौना कृत्य किया। घटना के बाद दोनों आरोपी किशोर उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए।

मेकाहारा में कराया भर्ती... 

बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी जिसके बाद उन्होंने सरस्वती नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई और बच्ची को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने दोनों किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है।