Sep 16, 2023
बालोद। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा से निकाली परिवर्तन यात्रा आज बालोद जिला पहुंच चुकी है। जिसका स्वागत भाजपाइयों ने बुलडोजर (जेसीबी) में चढ़ अतिथियों पर फूल बरसाकर किया। भाजपा की परिवर्तन यात्रा मे पहुंचे केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा की बीते 5 साल मे क्षेत्र का विकास नही हुआ है, गांव -गांव शराब पहुंच गई, जुआ सट्टा का जाल फैल गया, गांजा सहित नशे का सामान प्रदेश मे पैर जमा चुका है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोटालो की सरकार हो गई है। छत्तीसगढ़ के लोगो के साथ कांग्रेस की सरकार ने विश्वासघात किया है।
फग्गन सिंह ने कहा प्रदेश मे 15 हजार करोड़ का चावाल घोटाला, 200 करोड़ का शराब घोटाला, तेन्दूपत्ता मे 300 करोड़ का घोटाला, लोक सेवा आयोग घोटाला, तबादला उद्योग, हुए यह घोटालो की सरकार हो गई है, जो घोटाला करेगा, अपराध करेगा उसकी जांच कराएंगे कार्यवाही करेंगे। फग्गन सिंह ने कहा केन्द्र की सरकार ने 2023 मे 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य रखा है हम अब तक साढ़े सात लाख लोगो को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 16 लाख गरीब परिवार को आवास से वंचित कर दिया, ऐसी सरकार को सजा मिलनी चाहिए।
रिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा विकास तो हुआ नही, क्षेत्र का विनाश हो गया। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र मे किए वादो को पूरा नही किया, प्रदेश की सरकार झूठ बोलकर गुमराह कर रही है, शिवरतन शर्मा ने कहा भूपेश बघेल ने विधानसभा मे बताया हमने साढ़ चार साल मे 22 हजार लोगो को सरकारी नौकरी दी, लेकिन मंच से 2 लाख 40 हजार लोगो को नौकरी देने की बात करते है। प्रदेश मे धर्मांतरण बढ़ा है, प्रदेश सरकार सनातन धर्म का विरोध करने वालो को संरक्षण दे रही है। सांसद मोहन मंडावी ने कहा प्रदेश मे सबसे बड़ा घोटाला नल जल योजना मे हुआ है, पंचायतो को कार्य करना था, लेकिन उनसे काम छीनकर पंचायतो को बेरोजगार कर दिया, केन्द्र द्वारा जारी राशि को प्रदेश सरकार रोककर पंचायतो को समय पर नही दे रही है, केन्द्र की सरकार पाररास मे रेल्वे ब्रिज, स्थाई रेल सहित सैकड़ो करोड़ो का कार्य स्वीकृत कर उसे पूरा कर रही है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांण्डेय ने कहा 2018 मे प्रदेश मे प्रत्येक व्यक्ति पर 12 हजार का कर्ज था लेकिन बीते पांच सालो मे भूपेश सरकार ने इतना अधिक कर्ज ले लिया कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर 28 हजार का कर्ज हो गया है।
यात्रा 2 घंटे विलंब फिर भी डटे रहे कार्यकर्ता बालोद मे परिवर्तन यात्रा को 5 बजे पहुंचना था, लेकिन जिले मे प्रवेश के बाद यात्रा का जगह जगह स्वागत से यात्रा विलंब से सवा सात बजे पहुंची। 2 घंटे से अधिक विलंब से पहुचने के बाद भी यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोशीला स्वागत किया। यात्रा व कार्यक्रम के दौरान लगातार रिमझिम बारिश होती रही, लेकिन उसके बाद भी कार्यकर्ता डटे रहे।
सभा स्थल पर 5 जेसीबी मशीन भी पहुंची थी, जेसीबी के माध्यम से भाजपा ने संदेश देने का प्रयास किया कि सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर प्रदेश को अपराध मुक्त करने एवं अमन शांति के लिए कार्य किया जाएगा। सभा स्थल पर भाजपा प्रमुखो के समक्ष ग्राम नगझर, धनेली, दर्रा, दियाबाती, लोण्डी, निपानी, खैरतराई से 300 से अधिक लोगो ने भाजपा प्रवेश किया जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाएं भी सम्मिलित थी।
कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, यात्रा दिवस प्रभारी पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, रमन टुवानी, यशवंत जैन, राजा दीवान, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, राकेश छोटू यादव, त्रिलोकी साहू, सुरेन्द्र देशमुख, प्रेम साहू, खेदूराम साहू, आदित्य पिपरे, खेमलाल देवांगन, डॉ मोना टुवानी, होनिलदत्त पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू, लक्ष्मी चंद्रलुणीवाल, सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन जिला मंत्री नरेश साहू ने किया।