Aug 29, 2023
रायपुर। प्रदेश में धान और धान खरीदी का मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा यह लोग बार - बार कह रहे हैं कि केंद्र सरकार धान खरीदती है। यदि केंद्र सरकार धान खरीदती है तो डबल इंजन की सरकार में 15 क्विंटल से 10 क्विंटल क्यों किया गया। दूसरी बात यह है पिछली सरकार में 2013-14 में सर्वाधिक धान खरीदी हुई। उसके बाद घटते गया और 55 लाख टन पर आ गया। इसका मतलब यह है कि यह नहीं खरीदते हैं। सी एम ने पूछा क्या कारण है लगातार धान खरीदी कम हुआ। 15 क्विंटल से 10 क्विंटल क्यों किया गया..? इतना घाटा राज्य सरकार उठाती है चाहे बीजेपी की सरकार हो या कांग्रेस की सरकार हो। लोन राज्य सरकार लेती है गारंटी देती है , मेरे तरफ से बीजेपी से सवाल है। अडानी को जो आयरन और कोल खदान दिया गया है, उसे निरस्त किया जाना चाहिए कि नहीं किया जाना चाहिए। दूसरा सवाल, रायगढ़ में जो गारे पेलमा अडानी को दिया है उसे निरस्त किया जाना चाहिए कि नहीं किया जाना चाहिए। दो सवाल बीजेपी के लोगों से है मेरा, एसईसीएल कोयला उत्खनन करने वाला कंपनी है। दूसरा एनएमडीसी लौह अयस्क उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। भारत सरकार ने दोनों को अडानी को दिया गया है। क्या यह निरस्त होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए।








