Mar 24, 2023
सरगुजा। सरगुजा जिले में आज सुबह 10:30 बजे फिर एक बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र सरगुजा जिले के भाटा गांव के पास बताया जा रहा है यह भूकंप 5.0 तीव्रता का मापा गया। बता दें कि अब तक किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं आई है।
गौरतलब है कि इसके पहले 22 व 23 मार्च को दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसी बीच आज सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं यह क्षेत्र पहाड़ी और जंगली क्षेत्र है। भूकंप के झटके जिला मुख्यालय अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए लगभग 3 सेकंड तक भूकंप से धरती का पी रहे जिसमें लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकल गए इस घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है।
प्रशाषन द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है। साथ ही प्रदेश की आपदा प्रबंधन टीम ने भी घटना का जायजा लेना शुरू कर दिया है।