Sep 16, 2023
गरियाबंद। गरियाबंद ने जांचा तस्करों के खिलाफ बड़ी करवाई की है। पुलिस ने उड़ीसा सीमा से लगे क्षेत्रो में 5 लाख 80 हजार का गांजा जप्त किया है। बता दें की गरियाबंद जिले में पुलिस की लगतार हो रही करवाई के चलते गांजा तस्करो ने अपना वहां बदला दिया है। पिछले कई दिनों से गांजा तस्करी के लिए क्षेत्र में दुपहिया गाड़ियों और उपयोग में लिया जा रहा था, तो कही बड़ी गाड़ियों का भी सहारा लिया जा रहा था। लगातार पुलिस की कारवाई के चलते अब तस्कर गांजा पार करने सायकल का सहारा ले रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुका राम कांबले ने पिछले क्राइम मीटिंग में गांजा तस्करो को दबोचने का निर्देश जारी किया था।गांजा का बड़ा खेप ओडिसा से देवभोग थाना क्षेत्र में आने की सूचना मुखबीर से मिली थी।थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने अपने बल के साथ सीमावर्ती खुटगाव चेक पोस्ट के अलावा सीमा प्रवेश करने वाले अन्य रास्तों पर घेराबंदी कर रखा था। सूचना के अनुसार ही एक युवक साइकिल में सफेद बड़े बोरी में कुछ सामान रखकर छत्तीसगढ़ प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सायकल को रोककर पुलिस ने बोरी खोल कर देखा तो उसमें गांजा भरा मिला। मामले में पुलिस ने कालाहांडी जिले के खोखसरा थाना क्षेत्र के फलसापारा निवासी हरि मांझी पिता जगदीश मांझी, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गौतम चंद गावडे ने बताया की, आरोपी के पास से 58 किलो गांजा जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 5.80लाख है।आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया जा रहा है।
सप्ताह भर में दूसरी घटना
7 सितंबर को पुलिस ने इसी तरह खोखरा थाना क्षेत्र से गांजा की सप्लाई देवभोग क्षेत्र में करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिनके पास 1.25 क्विंटल गांजा जप्त किया था। आरोपी तरुण नायक व संत नायक एक बाइक में सवार होकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। इन दोनों मामले में पुलिस को पता चला है की गांजा का खेत कालाहांडी जिले के आमपानी थाना क्षेत्र से आता है। बताया जाता है गांजा की खेती कोरापुट के पहाड़ों में होती है। यहां से ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में सप्लाई होता है।