Loading...
अभी-अभी:

युवतियों के साथ गैंग रेप मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को लिया हिरासत में

image

Sep 1, 2023

रायपुर। महासमुंद से रक्षाबंधन के त्यौहार पर रायपुर लौट रही दो युवतियों के साथ गैंग रेप को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।  महासमुंद से रक्षा बंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ वापस लौट रही युवतियों के साथ रिम्स कॉलेज के पास 8-9 आरोपियों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया है। युवतियों के साथ आ रहे युवक की भी पिटाई की गई है।  मिली जानकारी के अनुसार घटना रात 9 से 10 के बीच की बताई जा रही। पुलिस ने देर रात ही आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामल रायपुर के मंदिर हसौद थाना का बताया जा रहा है। 
पुलिस ने इस गैंगरेप मामले में आरोपी पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा (जिन्हें सोनू भी कहा जाता है), देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू, और युगल किशोर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर का उल्लिखनीय है क्योंकि वे बीजेपी (BJP) के मंडल उपाध्यक्ष के बेटे के रूप में जाने जाते हैं। साथ ही, यह भी जानकारी है कि पूनम पर हत्या और रेप के आरोप में पहले ही जेल जाना पड़ा था। वे 17 अगस्त को रेप मामले में आरोपी के रूप में जेल से रिहा हुए थे। इन 10 आरोपियों में 5 आरोपी पिपरहट्टा गाँव से हैं, जबकि शेष आरोपी बोरा, उमरिया, और टेकारी गाँव से हैं।