Loading...
अभी-अभी:

गुरूवार के दिन न करें ये पाँच काम, हो सकती है आर्थिक तंगी

image

Oct 5, 2023

 

हिंदू धर्म में गुरूवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरू बृहस्पति को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का व्रत करके पूजा करने से लोगों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। और घर में सुख शांति का माहौल होता है। तो वहीं देवगुरू को ज्ञान, संपत्ती, कर्म आदि का कारक माना जाता है। देवगुरू का आशीर्वाद पाने के लिए गुरूवार को केले के वृक्ष की पूजा की जाती है। कुछ कार्य ऐसे है जिन्हें गुरूवार को न करने की मनाही होती है। आइए जानते है गुरूवार के दिन कौन से कार्य करने से बचना चाहिए। घर में न लगांए पूछा- गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि गुरुवार के दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है और ईशान कोण का संबंध घर के छोटे सदस्यों से है। ऐसे में इस दिन घर में पोछा लगाने से बच्चों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। न खांए केला- गुरुवार के दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है और कहा जात है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। बाल न कटवाएं- मान्यता के अनुसार गुरूवार के दिन पुरूषों को बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा करने से सेहत खराब हो सकती है। गुरूवार को कपड़े धोने से बचें- गुरुवार के दिन कपड़े धोने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और माता लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। इससे आपको शारीरिक और आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। गुरूवार को महिलांए बाल न धोंए- मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धुलना चाहिए। ऐसा करने से जो महिलाएं बाल धोती हैं, उनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से कोई भी काम सुचारू तरीके से पूर्ण नहीं हो पाता है। इसलिए इस दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए।