Loading...
अभी-अभी:

उत्तराखंड के पूर्व गवर्नर सुदर्शन अग्रवाल का निधन, नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

image

Jul 4, 2019

उत्तराखंड में गवर्नर रहते हुए हिम ज्योति स्कूल की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले सुदर्शन अग्रवाल का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल में देहांत हो गया है। सुदर्शन 88 वर्ष के थे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सुदर्शन अग्रवाल जनवरी 2003 से लेकर 22 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के गवर्नर थे। 25 अक्टूबर, 2007 को उन्होंने सिक्किम के गवर्नर पद की शपथ ग्रहण की थी। इससे पहले वह उत्तरप्रदेश में भी तीन जुलाई, 2004 से सात जुलाई 2004 तक उत्तरप्रदेश के गवर्नर भी रहे थे। इससे पहले वह उच्च सदन के महासचिव भी रहे थे।

अग्रवाल एक कुशल प्रशासक और महान सामाजिक कार्यकर्ता थे

देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व गवर्नर रहते हुये हिम ज्योति स्कूल की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले सुदर्शन अग्रवाल का जन्म 19 जनवरी, 1931 में पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। राजभवन के एक बयान में गवर्नर बेबी रानी मौर्य ने अग्रवाल के देहांत पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौर्य ने कहा कि अग्रवाल एक कुशल प्रशासक और महान सामाजिक कार्यकर्ता थे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अग्रवाल की गवर्नर के रूप में उत्तराखंड को दिशा देने में अहम् भूमिका रही। उनकी समाजसेवा में बड़ी रुचि थी। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।