Loading...
अभी-अभी:

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का ओबीसी कार्ड, मोहन यादव साधेंगे 20 सीटों पर वोटर्स

image

Oct 17, 2025

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का ओबीसी कार्ड, मोहन यादव साधेंगे 20 सीटों पर वोटर्स

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बड़ा दांव खेलने जा रहा है। इस रणनीति के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और ओबीसी नेता डॉ. मोहन यादव को बिहार की 20 से अधिक ओबीसी बहुल सीटों पर प्रचार के लिए उतारा जाएगा। गुरुवार को पटना महानगर और पटना ग्रामीण में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों के साथ उनकी शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को वह नवादा जिले की दो सीटों पर प्रचार करेंगे। भाजपा का लक्ष्य सामाजिक समीकरणों को मजबूत कर ओबीसी मतदाताओं का विश्वास जीतना है।

कांग्रेस पर हमला और विकास का दावा

पटना की एक जनसभा में डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन ने बिहार को बर्बाद किया और 2004 से पहले जंगलराज का बोलबाला था। कांग्रेस ने सेना, लोकतंत्र और भगवान राम का अपमान किया, जबकि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ बिहार में तेजी से विकास कर रही है। यादव के प्रचार से भाजपा को यूपी लोकसभा चुनाव में भी फायदा मिला था, और अब बिहार में भी यही रणनीति अपनाई जा रही है।

Report By:
Monika