Loading...
अभी-अभी:

'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले ऋतिक रोशन का आज 47वां जन्मदिन

image

Jan 9, 2021

बॉलीवुड अभिनेता और हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार किरदार और अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। ऋतिक आज  अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे हैं। जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। ऋतिक रोशन ने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह छह साल की उम्र में पहली बार फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1980 में आई थी। इसे बाद उन्होंने 'आप के दीवाने , 'आस-पास' फिल्म में भी बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। उनके अभिनय को काफी पसंद किया था।

 

'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

इसके बाद ऋतिक रोशन ने अपनी पढ़ाई के चलते अभिनय से दुरी बना ली। लंबे समय बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर बतौर मुख्य अभिनेता वापसी की। साल 2000 में ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। मुख्य अभिनेता के तौर उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थीं। ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्मी पर्दे पर खूब पसंद किया। फिल्म 'कहो न प्यार है' हिट साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि राकेश रोशन 'कहो ना प्यार है' शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई।

 

तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त

फिल्म 'कहो न प्यार है' के हिट होने के बाद ऋतिक रोशन ने कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड 'कोई मिल गया', 'धूम 2', 'जोधा अकबर', 'जिदंगी न मिलेगी दोबारा', 'काबिल' और 'सुपर 30' वॉर ,सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्म पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और लोगो का दिल जितते गए। फिल्मों के अलावा ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी सुजैन खान रह चुकी हैं, लेकिन ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया। तब से यह दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह साथ में समय बिताते रहते हैं।

कंगना रनोट की वजह विवादों में भी

इसके अलावा ऋतिक रोशन अभिनेत्री कंगना रनोट की वजह से कई बार विवादों में भी रहे हैं। कंगना ने उनपर अफेयर करके धोखा देने का आरोप लगाया था। ऋतिक और कंगना का यह विवाद आज भी सुर्खियों में रहता है।