Mar 25, 2023
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ डिनर करने के बाद मीडिया की खबरों में आप संसाद राघव चड्ढा बने हुए है। मीडिया के कैमरे में कैद हुए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखने के बाद कई कयास लगने शुरू हो गए है । जब इस पर सीधे आप सांसद राघव चड्ढा से सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराकर कहा की आप मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए , परिणीति के नहीं। जब राघव से यह पूछा गया की क्या वो जल्द ही शादी करने वाले है जिसपर राघव ने कहा की वो जब भी शादी करेंगे ,सब को बता कर करेंगे।
राघव और परिणीति को बुधवार रात मुंबई के पॉश रेस्टोरेंट में डिनर के लिए साथ देखा गया था। नई दिल्ली के रहने वाले राघव चड्ढा संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स पढ़ाई करी है और वही परिणीति ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011) से अभिनय की शुरुआत की थी। राघव की तरह परिणीति ने भी अपनी पढ़ाई विदेश से ही की है, उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है।