Loading...
अभी-अभी:

इंदौर नगर निगम, प्रशासन व पुलिस ने की बाधक निर्माण तोड़ने की कार्रवाई

image

Feb 10, 2018

इंदौर। शहर में आज नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मुहिम में शहर के व्यस्ततम मार्गों में शुमार दरगाह चौराहे से गंगवाल बस स्टैंड के बाधक निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरु की गई।

2 घंटे पुलिस का इंतज़ार...

निगम अमले ने शुक्रवार देर रात से ही पूरी तैयारी कर ली थी। अलसुबह पूरे दल बल के साथ निगम के अफसर मौके पर पहुंच गए। संवेदनशील इलाका होने के कारण निगम को लगभग 2 घंटे पुलिस का इंतज़ार करना पड़ा, जिसके बाद अल्प पुलिस बल की सहायता से ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

300 से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए...

आज की कार्रवाई में तीनों विभागों के लगभग 300 से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए 4 थानों के बल के साथ एएसपी और एडीएम सहित निगम के कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे चली कार्रवाई के बाद निगम ने बाधक 30 दुकानों के साथ ही करीब 70 बाधक निर्माणों को जमींदोज़ किया। जिसमे 8 पोकलेन और 5 जेसीबी मशीन की मदद ली गयी।

देरी से पहुंचने के ये कारण बताए...

वहीं अलसुबह 9 बजे से शुरू होने वाली निगम की इस कार्रवाई में पुलिस बल का करीब 2 घंटे से अधिक इंतज़ार करना पड़ा जिसके बाद निगम ने एडीएम और एएसडी की मंजूरी से अल्प पुलिसबल के साथ कार्रवाई शुरू की। इस लम्बे इंतज़ार के मामले में जब जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियो से बात की गयी तो, एडीएम साहब ने दुकानदारों को पर्याप्त समय देने की बात कही, तो वहीं एएसपी साहब ने देर से शुरू होने की वजह निगम द्वारा देर रात पुलिस को सूचना देना बताया।