Loading...
अभी-अभी:

मेरे कारण देश की अखंडता और एकता को खतरा है : दिग्विजय सिंह

image

Jul 26, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि में देश द्रोही नही हूं और अगर हूं तो मेरे कारण देश की अखंडता और एकता को खतरा है सीएम द्वारा दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कहने के मामले को लेकर दिग्विजय सिंह के साथ साथ कांग्रेस बोखला गई और आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयबर्धन सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता टीटी नगर थाने पहुंचे।

दिग्विजय सिंह ने टीटी नगर थाने में जा कर कहा कि क्या मेरे खिलाफ कोई मामला है तो बताये जिस पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि आपके खिलाफ कोई मामला नही है और जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब में इस मामले को कोर्ट तक ले जाऊंगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक बार बीजेपी की नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी मेरे खिलाफ आरोप लगाया था और वह आज तक साबित नही कर पाई है दिग्विजय सिंह को देश द्रोही वाले मामले को लेकर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता रामेश्वर नेखारा ने टीटी नगर थाने मे एख आवेदन दिया है और कहा है दिग्विजय सिंह पर जो देशद्रोही का आरोप लगाया गया है उसकी जांच की जाए और मामला गलत निकलता है तो शिकायत पर कार्रावाई की जाए।