Oct 24, 2016
ग्वालियर। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से संचलित हो रहे पटाखे गोदाम पर सोमवार को पुलिस प्रशासन ने छापामार कार्यवाही की। पुलिस ने एक वाहन से अवैध तौर पर पटाखे भरकर ले जा रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन औऱ गोदाम के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कानूनी कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार इलाके के आसपास बने गोदाम की भी चेकिंग की गई। सभी गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने सभी गोदाम को सील कर दिया है।