Aug 26, 2023
चांद पर तिरंगा फहराकर सारी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले चंद्रयान-3 की सफलता ने नया इतिहास रच दिया है। चंद्रयान टीम का हिस्सा रहे वैज्ञानिक नीरज सत्य बताते हैं कि सभी वैज्ञानिकों ने अभियान में बहुत मेहनत की है। नीरज का मानना है कि एक जुनून ने सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया। नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय़ आरकेडीएफ ग्रुप को दिया है। उन्होने इसके लिए आरकेडीएफ परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है। नीरज ने अपने संदेश में कहा कि आरकेडीएफ कालेज में उनके गुरुजनों और ग्रुप के मुखिया डा. सुनील कपूर ने उन्हें जो शिक्षा दी, उसी ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया। इसके चलते वे दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाने वाले अभियान का हिस्सा बने और सफलता में उनकी सहभागिता रही।आरकेडीएफ समूह अपने ऐसे होनहार विद्यार्थियों पर गर्व महसूस करता है। समूह के मुखिया डा. सुनील कपूर नीरज सत्य को बहुत बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामना देते हैं कि वे ऐसे ही अपने और संस्थान का नाम रोशन करते रहें। आरकेडीएफ परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है।







