Sep 6, 2022
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में अब स्याही से छपे पेपर में खाने के व्यंजन नहीं दिए जाएंगे। इस पर अब से पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। दरअसल अभी तक शहर में स्याही से छपे पेपर के ऊपर समोसा, कचोरी, पोहा, जलेबी के साथ अन्य खाने की चीजें दी जाती है। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।