Jan 5, 2021
सुनील वर्मा। व्यापारियों के बीच चल रहे पैसों के लेन देन के विवाद में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्तायों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की जिससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माधौगंज थाने का घेराव कर दिया। कांग्रेस के हंगामे की सूचना के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुँच गए और दोनों पार्टी के नेता आमने सामने आ गए। सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार भी थाने पहुँच गए उन्होंने पुलिस पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए।
भाजपा की शह पर काम कर रहा टीआई
कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि माधौगंज थाने के टीआई विनय शर्मा भाजपा की शह पर व्यापारियों से वसूली करते हैं। उन्होंने एक झूठी शिकायत पर कांग्रेस समर्थित व्यापारी लखन लाल गुप्ता और उनके बेटे दीपक गुप्ता को थाने में बंद कर दिया जबकि उनका किसी सोनू गोयल से कोई लेन देन नहीं हैं।
टीआई नें नहीं की कोई वसूली
कांग्रेस के हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ता भी पुलिस थाने पहुँच गए। भाजपा कार्यकर्ता और फरियादी व्यापारी सोनू गोयल ने कहा कि वो मकानों की दलाली करता है। दीपक पर एक मकान के सौदे की 70,000 रुपये बकाया था वो दे नहीं रहा था तो थाने में शिकायत की। टी आई ने कहा अपना मामला बाहर निपटाओ लेकिन दीपक ने पैसे देने से इंकार कर दिया और आज यहाँ प्रदर्शन करने आ गए। सोनू ने टी आई के वसूली किये जाने की बात से इंकार किया हैं।