Loading...
अभी-अभी:

गोवर्धन पर्व पर ‘अपने घर’ में भक्ति का उत्सव: बुजुर्गों ने छप्पन भोग लगाकर रचा अपनत्व का संगम

image

Oct 22, 2025

गोवर्धन पर्व पर ‘अपने घर’ में भक्ति का उत्सव: बुजुर्गों ने छप्पन भोग लगाकर रचा अपनत्व का संगम

भोपाल। दीपावली के बाद आने वाले गोवर्धन पर्व पर ‘अपने घर वृद्धाश्रम’ में खुशी और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां रह रहे बुजुर्गों ने मिलकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा की। फूलों से सजे आंगन में गाय के गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की गई और भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया।

 बुजुर्गों ने मिलकर सजाया गोवर्धन पर्वत

वृद्धाश्रम के वरिष्ठ सदस्यों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। किसी ने फूल सजाए तो किसी ने प्रसाद बनाने की जिम्मेदारी संभाली। सबने मिलकर गोवर्धन पर्वत का सुंदर रूप तैयार किया और पारंपरिक गीतों के साथ पूजा-अर्चना की। वातावरण में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला।

  छप्पन भोग का आयोजन

इस विशेष दिन पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए। आलू-पुरी, कढ़ी, मिठाई, फल और अन्य व्यंजन बुजुर्गों ने खुद मिलकर बनाए। प्रसाद वितरण के समय सभी के चेहरों पर मुस्कान थी।

 

“हर साल मनाते हैं परंपरा के साथ पर्व”

वृद्धाश्रम की संचालिका माधुरी मिश्रा ने बताया कि, “हर साल हमारे ‘अपने घर वृद्धाश्रम’ में गोवर्धन पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाती है। यह दिन हमारे बुजुर्गों के लिए आत्मिक संतोष और आनंद लेकर आता है। यहां सभी मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं, जिससे उन्हें अपनेपन का एहसास होता है।”

  भक्ति, परंपरा और अपनत्व से सजी यह पूजा न केवल धार्मिक आयोजन थी, बल्कि यह संदेश भी दे गई कि उत्सव उम्र नहीं, मन की भावना से मनाया जाता है।

Report By:
Monika