Feb 19, 2023
सीएम के संकल्प के दो साल, रामवन में पौधारोपण, डिजिटल बुक का लोकार्पण
भोपाल। रोज पौधारोपण के संकल्प के दो साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी मंत्रिपरिषद के साथ भोज विमानतल परिसर के रामवन में करीब 730 पौधे लगाए। नियमित पौधरोपण संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम खास तौर पर हुआ। इसके लिये चार दिन पहले ही सभी मंत्रियों को भोपाल में पूरे दिन रहने के निर्देश दिये गये थे।
आज शाम सीएम शिवराज सभी के साथ बैठक भी कर रहे हैं। यह बैठक सियासी मायनों में भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें अधिकारिक एजेंडे के साथ | अनौपचारिक चर्चा में विकास यात्रा से लेकर नौ महीने बाद की चुनाव यात्रा के मद्देनजर चर्चा की संभावना है। हाल में शिवराज नागपुर में संघ के बड़े पदाधिकारियों से भी मिलकर लौटे हैं।
सांची देश की पहली सोलर सिटी : सीएम शिवराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प नेट जीरो का टारगेट 2070 तक हासिल करना है। उसमें पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 3 मई को सांची देश की पहली सोलर सिटी बनेगी। मैंने 12 राज्यों में पेड लगाए। वायुदूत एप बनाया जिसमें प्रदेश के अंकुर अभियान से जुडाव रखने वाले देश विदेश के लोग रजिस्ट्रेशन कराकर पौधारोपण के वक्त | सेल्फी लेकर अपलोड कर सकते हैं। राष्ट्रपति से लेकर धर्मगुरुओं, इंदौर के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जहां पेड लगाए वहां ग्लोबल गार्डन बन गया।
रामवन बनेगा सबसे बड़ा मानव निर्मित वन
आज रामवन में हुए कार्यक्रम में सभी मंत्रियों के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और कई विधायक भी उपस्थित थे। इस मौके पर चौहान ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसों का प्रबंध हमें ही करना है। इसलिए सभी का कर्तव्य है पौधे लगाएं। हम पेड; लगाते हैं तो इससे हमें ही आपसे ऑक्सीजन मिलती है। भोपाल एयरपोर्ट के पास श्रीराम आस्था मिशन ने इस विशाल मानव निर्मित वन की देखभाल का दायित्व लिया है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन होगा। इस 16 एकड़ के वन में सात तालाब भी हैं। इस मौके पर चौहान ने 2 वर्ष में प्रतिदिन किए गए प्रकृति की सेसंकल्प के वर्ष पूर्ण की विस्तृत जानकारी दर्शाने वाली सचित्र डिजिटल पुस्तिका का विमोचन किया। इसकी ई कॉपी एमपी इन्फो ओआरजी पर देखी जा सकती है।
बैठक को लेकर है सनसनी
दरअसल, आज मंत्रियों को भोपाल में रहने के संदेश में यह नहीं बताया गया था कि उन्हें किसलिए बुलाया जा रहा है। कुछ इसे विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल से जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों मुख्यमंत्री दिल्ली की यात्रा पर थे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे। अभी शिवराज मंत्रिमंडल में चार और मंत्रियों के लिए जगह है। वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिमंडल में 30 मंत्री है मगर फेरबदल में यह संभव है कुछ की छुट्टी की जाये तथा कुछ नये चेहरे लाकर सरकार का नया रूपरंग पेश किया जाये।
कैबिनेट में खास मुद्दे आज
शाम को हो रही कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के भूमिहीनों को जमीन का पट्टा देने का प्रस्ताव है। वहीं अगर घर से जल निकासी या शौचालय की व्यवस्था नहीं है तो पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगेगा। कैबिनेट की बैठक में खास मामला नई आबकारी नीति का प्रस्ताव भी है। आबकारी नीति वैसे भी लेट हो रही है। 31 मार्च को शराब ठेकों की अवधि समाप्त हो जाएगी। इसके पहले नए ठेकों के टेंडर होने हैं, इस प्रक्रिया में समय लगेगा। ऐसे में मंत्रि- परिषद की सहमति बनने पर नई
आबकारी नीति पर निर्णय लिया जाएगा। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के तेवरों के चलते अटक रहा है। सूत्र बताते हैं कि शिवराज इस मामले में सतर्क हैं और किसी भी सियासी तनाव से बचने की कोशिश में हैं।