Loading...
अभी-अभी:

मंडला : मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Jan 5, 2021

अमित चौरसिया।  महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते के नेतत्व में केंद्र सरकार की  लगातार बढ़ती मंहगाई के विरोध में आज  महिला कांग्रेस ने नेहरू स्मारक चौराहा में सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही  केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना  को लॉलीपॉप  कहा वहीं सड़क पर खाली गैस सिलेंडर रखकर चूल्हा जलाकर रोटी पकाई।

फिर से चूल्हों में भोजन पकाने को  मजबूर

महिला कांग्रेस नें सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लगातार गैस के दाम बढ़ा रही है जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है एक महीने में 100 रु कीमत बढ़ाई गई है। उज्ज्वला योजना के 70% सिलेंडर दोबारा नहीं भरे गए लोग फिर से चूल्हों में भोजन पकाने को  मजबूर हैं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।  जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने सरकार को बढ़ती मंहगाई पर आड़े हाथों लिया और मूल्य वृद्धि वापस लेने को कहा और बड़े आंदोलन की बात कही