Dec 7, 2022
पन्ना जिले में लगातार हो रही बाघों की मौतों के बीच आज एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक वयस्क बाघ का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
जिले के विक्रमपुर में एक नर्सरी के पास एक बाघ का शव पेड़ से लटका मिला। आखिरकार बाघ की मौत फांसी से कैसे हुई, यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पहुंची। इस घटना से हर कोई हैरान है कि बाघ पेड़ तक कैसे पहुंचा।