Dec 14, 2020
सीहोर : सांसद साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान ने एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए बयान के चलते विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। बता दें कि,साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने वर्ण व्यवस्था को लेकर बयान दिया था जिसपर सियासी हलचल तेज हो गई है।