Sep 27, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। बता दें कि, 69वें मासिक रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में आज पीएम मोदी ने कोरोना संकट, किसान, परिवार, कथा-कहानी और कहानीकारों पर प्रमुख रूप से चर्चा की है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है, जो जमीन से जितना जुड़ा होता है , वो बड़े से बड़े तूफानों में भी अडिग रहता है। कोरोना के इस कठिन समय में हमारा कृषि क्षेत्र, हमारा किसान इसका जीवंत उदाहरण है। कहा कि देश का कृषि क्षेत्र, हमारे किसान, हमारे गांव, आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। ये मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी।







