Loading...
अभी-अभी:

53,000 से ज़्यादा भारत में कोरोना के एक्टिव केस , विशेषज्ञों ने कहा - मास्क पहने

image

Apr 15, 2023


कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना महत्वपूर्ण है, जैसे मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाए रखना। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि इससे न केवल खुद की बल्कि अपने आसपास के लोगों की भी रक्षा होगी, विशेष रूप से वो , जो पहले से ही गंभीर बीमारी की चपेट में हैं।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बढ़ते मामलों के बीच नागरिकों को घबराने की नहीं बल्कि उचित स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 10,753 ताजा COVID-19 मामले दर्ज किए, जो सक्रिय संक्रमणों की संख्या को 53,720 तक ले गए। दिल्ली में छह मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत दर्ज की गई। डेली पाजिटिविटी रेट 6.78 दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी रेट 4.49 आंकी गई। चूंकि भारत कोविड-19 मामलों में वृद्धि से जूझ रहा है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों से मास्क पहनने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने जैसी सावधानी बरतने का आग्रह कर रहे हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, मामलों में वृद्धि को एक नए कोविड संस्करण, XBB.1.16 से जुड़ा माना जा रहा है। यह वैरिएंट ख़ास तौर पर गर्भवती महिलाएं, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, और पुरानी बीमारियों या ख़राब स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगो को ज़्यादा हानि पंहुचा सकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बढ़ते मामलों के बीच नागरिकों को घबराने की नहीं बल्कि उचित स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है।