Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की जनता से किए ये 5 वादे, बोली- हमने कर्नाटक में भी वादों को किया पूरा

image

Jun 13, 2023

प्रियंका गांधी ने जनता से किए ये 5 वादे, बोली- हमने कर्नाटक में भी वादों को किया पूरा

बीते सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचीं, प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूँकते हुए न सिर्फ संस्कारधानी बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की जनता से 5 वादे किये, प्रियंका गांधी ने कहा जैसे कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही वादे पूरे किये गए वैसे ही मध्यप्रदेश में सारे वादे पूरे किए जाएंगें। नज़र डालिये इन 5 वादों पर

हर महिला को 1500 रु;
गैस सिलिंडर 500 रु:
पहले 100 यूनिट बिजली बिल माफ़; 200 यूनिट बिजली बिल हाफ;
शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल,
किसान कर्जमाफी पुनः होगी प्रारम्भ, बचे हुए किसानों का होगा कर्ज़ा माफ़

प्रियंका के इन 5 वादों पर मध्यप्रदेश की जनता ने खूब ताली ठोकी, जबलपुर के शहीद स्मारक में आयोजित जनसभा में प्रियंका गाँधी ने राज्य की शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा और वर्तमान राजनीति का भी ज़िक्र किया। प्रियंका ने कहा- राज्य में 18 साल से बीजेपी की सरकार है और उसने सिर्फ वादे और घोषणाएं करने का ही काम किया है, यह शर्मनाक है कि बीते तीन साल में मात्र २१ लोगों को ही नौकरी मिल सकी है.

आगे प्रियंका ने कहा- यह सरकार घोटाले की सरकार है. सरकार 220 माह से राज्या की सत्ता पर है और इस दौरान 225 घोटाले हुए हैं, इससे साफ़ है कि हर माह एक घोटाला सरकार में हुआ है.

आपको बता दें, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव बहुत ही नज़दीक है, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां जनता को लुभाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है.