Apr 4, 2023
137 यात्री सवार थे,
तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,
इंडिगो की एक फ्लाइट ने बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी,
तकनीकी खराबी के कारण विमान की आपात लैंडिंग की गई
बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E897) की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट की तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
डीजीसीए के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट ने बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। इसी बीच सवा छह बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे, सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. कहा जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है.
कहा जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके चलते इसकी आपात लैंडिंग की गई। बताया गया है कि इस विमान में 137 यात्री सवार थे। डीजीसीए ने कहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.