Loading...
अभी-अभी:

ग्रीस से एक बड़ी खबर,भूकंप के झटके महसूस करने के बाद सुनामी की आशंका

image

Nov 22, 2022

ग्रीस से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, ग्रीस में आज सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद यहां अफरा तफरी मच गई। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद सुनामी की आशंका जताई जा रही है।मिली जनकारी के अनुसार, ग्रीस में 5.5 तीव्रता का तगड़ा भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र क्रेते में रहा। इससे सुनामी की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच निगरानी एजेंसियों को तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि, वे समुद्र के किनारे से ऊंचाई वाली जगहों पर चले जाए। बता दें कि, भूकंप के झटकों को देखते हुए यहां सुनामी अलर्ट जारी किया गया है और समुद्र किनारे रहने वाले हजारों लोगों ऊपरी स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1.25 बजे ग्रीस में साइटिया के उत्तर-पूर्व में 60 किमी (37 मील) की दूरी पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर नीचे था। अच्छी खबर यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 नवंबर को भूंकप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 6.6 थी। ये भूकंप शाम 7 बजकर 7 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया था जिसकी गहराई 20 किमी थी। बताते चलें कि, बीते दिनों भारत, नेपाल और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें, भारत में भूकंप के झटकों की खबर 16 नवंबर को आई थी। तब हिमाचल प्रदेश में 4.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में झटके महसूस हुए थे।