Loading...

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पीएम मोदी की बड़ी प्रतिक्रिया, राष्ट्रपति पेजेशकियन से की शांति की अपील

image

Jun 22, 2025

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पीएम मोदी की बड़ी प्रतिक्रिया, राष्ट्रपति पेजेशकियन से की शांति की अपील

 

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध में अमेरिका की एंट्री ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बात कर स्थिति पर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने सैन्य संघर्ष की बजाय कूटनीति और संवाद के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है।

 

 अमेरिका का ईरान पर सबसे बड़ा हमला

22 जून 2025 को तड़के अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों — फोर्दो, नतांज और इस्फहान — पर B-2 बॉम्बर्स और MOP बम से जोरदार हमला किया। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना है। इससे मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति और गंभीर हो गई है।

 

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति पेजेशकियन से बात

अमेरिकी हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की और सैन्य संघर्ष को लेकर गहरी चिंता जताई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल करने पर जोर दिया।

 भारत की नीति- ‘संवाद ही समाधान’

भारत का हमेशा से रुख रहा है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद का हल बातचीत और शांति से ही निकाला जाना चाहिए। पीएम मोदी ने भी यही दोहराया कि भारत शांति, स्थिरता और सहयोग का पक्षधर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा तनाव का समाधान सिर्फ कूटनीति से ही संभव है।

 

 युद्ध का असर भारत और दुनिया पर

मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध का असर केवल उस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। इससे भारत के तेल व्यापार, समुद्री मार्ग और विदेश नीति पर भी प्रभाव पड़ सकता है। भारत कई पश्चिम एशियाई देशों के साथ व्यापारिक साझेदारी रखता है, जिनमें इराक, ईरान, यूएई, और सऊदी अरब शामिल हैं। युद्ध बढ़ने से वैश्विक बाजार में अस्थिरता का खतरा भी बढ़ गया है।

 

 

Report By:
Monika