Loading...
अभी-अभी:

उत्तराखंड में भयानक हादसा: यमुना में गिरी तेज रफ्तार कार; दूसरा लापता

image

Sep 3, 2022

उत्तराखंड से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आयी है। राज्य के बड़कोट इलाके में एक कार संतुलन खो कर यमुना में गिर गई। कार में दो लोग थे जिनमें से एक बुरी तरह से घायल है और दूसरा पानी के बहाव में बह गया। घायल युवक को डाटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

पूरा मामला

ये हादसा हाईवे NH-123 पर चामी के पास हुआ। एक तेज रफ्तार कार अचानक से असंतुलित हो गई और खाई में गिर गई। कार सड़क से 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिर गई। घटना की सूचना को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार में दो लोग सवार थे जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज डमाटा अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरा युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। दूसरे युवक का सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद इलाके में भीड़ इकट्ठा हो गई। 

सर्च ऑपरेशन जारी

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि इस गाड़ी में दो लोग सवार थे. दोनों ही देहरादून के सेलाकुई के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त दोनों पुरोला से सेलाकुई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण गाड़ी असंतुलित हो गई और नदी में गिर गई। लापता युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।