Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली में मोदी-योगी की अहम बैठक: यूपी कैबिनेट विस्तार पर मुहर, 2027 की तैयारी शुरू?

image

Jan 5, 2026

दिल्ली में मोदी-योगी की अहम बैठक: यूपी कैबिनेट विस्तार पर मुहर, 2027 की तैयारी शुरू?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूपी की राजनीतिक स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

 मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जोरों पर

योगी कैबिनेट में फिलहाल कई पद रिक्त हैं। पहले से छह पद खाली थे, जबकि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद दो और मंत्री केंद्र में शामिल हो गए। अब पार्टी क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को शामिल करने की योजना बना रही है। खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधित्व बढ़ाने की बात हो रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल से हैं। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना मजबूत है। कुछ मौजूदा राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है, जबकि संगठन के कुछ नेताओं को सरकार में लाया जा सकता है।

 SIR को लेकर जताई चिंता

बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची संशोधन पर भी चर्चा हुई। इस प्रक्रिया में कई पारंपरिक भाजपा समर्थक क्षेत्रों से नाम कटने की शिकायतें आई हैं, जिस पर चिंता व्यक्त की गई। केंद्रीय नेतृत्व की चेतावनी के बावजूद जमीनी स्तर पर गंभीरता की कमी रही। पार्टी अब इसे सुधारने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की तैयारी में है।

 नड्डा से भी होगी मुलाकात

मुलाकात के बाद सीएम योगी शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है, ताकि 2027 चुनाव से पहले मजबूत टीम तैयार हो सके। यह बदलाव सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने का बड़ा कदम होगा।

 

 

Report By:
Monika