Nov 15, 2020
आज पूरे देश में भाईदूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं यह त्यौहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्यौहार बिल्कुल रक्षाबंधन की तरह ही होता है। इस त्यौहार को भी भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है।
आपको बता दें कि, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाने वाला त्यौहार आज भाई दूज है। वहीं इस त्यौहार का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12 बजे 56 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इस त्यौहार को शुभ मुहूर्त के अनुसार करना ही मंगल माना जाता है जिसके चलते आज का शुभ मुहूर्त केवल 2 घंटे 9 मिनट का ही है।
वहीं आज के दिन अनेकों व्यंजन बनाए जाते है। साथ ही भाइयों की पसंद का खास ख्याल रखा जाता है।आज का पूरा समारोह एक भाई के बहन की रक्षा के दायित्व को दर्शाता है। वहीं पारंपरिक अंदाज इस त्यौहार को आगे बढ़ाते हुए बहनें अपने भाइयों की आरती करती हैं और भाई के माथे पर लाल टीका लगाती हैं। टीका भाई के लंबी आयु की कामना का प्रतीक होता है।








