Loading...
अभी-अभी:

चारधाम यात्रा 2023: 10 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, सत्यापन के बाद ही दर्शन के लिए मिलेगा टोकन

image

Apr 4, 2023

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण सत्यापन के बाद ही दर्शन के लिए टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्रियों की चार जगहों पर जांच की जाएगी। इस यात्रा के लिए अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है।
 
बता दें कि सरकार ने रजिस्ट्रेशन में स्थानीय लोगों को अनुमति दी है। इस बार चार धामों में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू की जा रही है। जिसमें भक्तों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता है।

दर्शन का टाइम स्लॉट दिया जाएगा
पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए समय आवंटित किया जाएगा। धाम में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। सोनप्रयाग में केदारनाथ धाम के पंजीकृत श्रद्धालुओं के पंजीयन का सत्यापन किया जाएगा। जबकि बद्रीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, गंगोत्री के लिए हिना और यमुनोत्री के लिए बरकोट में सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद ही दर्शन के लिए टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को मंदिरों में टोकन मिलेगा। जबकि यमुनोत्री के लिए जानकी चट्टी पर श्रद्धालुओं को टोकन मिलेगा।