Loading...
अभी-अभी:

भारतीय पहलवान टॉप फॉर्म में, जो उन्हें टोक्यो में पदक का दावेदार बनाता है : बजरंग पूनिया

image

Aug 3, 2020

बजरंग पूनिया से टोक्यो ओलंपिक में इंडिया को बहुत उम्मीद है। 65 किग्रा भारवर्ग में अपना जलवा दिखाने वाले इस पहलवान की माने तो वह और उनके सभी साथी एक बेहतरीन लय में थे। इंडियन टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ ऑनलाइन लाइव चैट शो के बीच पूनिया ने कहा, 'मुझे लगता है कि टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में हम तीन से चार पदक जीत सकते हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप, ओलंपिक से भी ज्यादा कठिन था : बजरंग पूनिया
जहां इस बारें में उन्होंने आगे कहा वर्ल्ड चैंपियनशिप, ओलंपिक से भी ज्यादा कठिन था। इतना ही नहीं हमने वहां शानदार प्रदर्शन किया था इसलिए मुझे लगता है कि भारतीय पहलवान टॉप फॉर्म में हैं, जोकि उन्हें टोक्यो में पदक का दावेदार बनाता है।

टोक्यो ओलंपिक 1 साल के लिये टला
इस वर्ष आयोजित किये जाने वाले टोक्यो ओलंपिक को कोविड महामारी के चलते 1 वर्ष के लिए टाल दिया गया। 26 वर्षीय बजरंग के अलावा दीपक पूनिया (रजत, 86 किग्रा), विनेश फोगाट (कांस्य, 53 किग्रा) और रवि कुमार दहिया (कांस्य, 57 किग्रा) ने भी कजाकिस्तान में 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दमदार खेल दिखाकर टोक्यो के लिए क्वालीफाई आकर लिया था।