Loading...
अभी-अभी:

अब यात्री रेलवे स्टेशनों पर उठा सकेंगे वीडियो गेम्स का लुत्फ

image

Mar 23, 2023

गोरखपुर | रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की थकान दूर होगी, खेलकूद से मन भी तंदरुस्त रहेगा। ट्रेन के इंतजार में समय कब बीत गया पता ही नहीं चलेगा। इनोवेशन के तहत यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के लिए गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और लखनऊ जंक्शन पर गेमिंग मशीनें लगाई जाएंगी।

यात्री 10 रुपये में वीडियो गेम का लुत्फ उठा सकते हैं। गोरखपुर जंक्शन पर 10, लखनऊ जंक्शन पर छह, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर और ऐशबाग में एक-एक गेमिंग मशीन लगाई जाएंगी। प्रमुख जगहों और स्टेशनों के गेट पर मशीनें लगाई जाएंगी। प्रत्येक मशीन के लिए स्टेशन पर 10 वर्ग फीट जमीन चिन्हित की जा रही है। मशीन लगाने के लिए सुल्तानपुर में एक एजेंसी को नामित किया गया है। जल्द ही इन्हें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लखनऊ मंडल प्रशासन ने अनुमति दे दी है। अक्सर यात्री ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से पहले स्टेशन पहुंच जाते हैं।

स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन अभी लेट है। ट्रेन का इंतजार करते-करते यात्री बोर हो जाते हैं। बच्चों को भी काफी परेशानी होती है। वे प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर दौड़ते हैं। दुर्घटना होने की संभावना है। समय काटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेलवे की यह पहल यात्रा को सुखद बनाने में मदद करेगी. स्टेशन पर ही दूर होगी सफर की थकान रेलवे स्टेशन पर ही दूर होगी सफर की थकान.

मसाज चेयर भी लगाई जाएगी
गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन पर मसाज चेयर कियोस्क (स्टाल) लगाए जाएंगे। आने वाले दिनों में अन्य सभी प्रमुख स्टेशनों पर मसाज चेयर लगाने की भी योजना है। यात्रियों को बाजार से कम कीमत पर स्टेशन पर मिलेगी मसाज की सुविधा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लखनऊ मंडल प्रशासन ने छह रेलवे स्टेशनों पर गेमिंग मशीन लगाने का करार किया है. गोरखपुर में मसाज चेयर कियोस्क (स्टाल) भी लगाया जाएगा। इच्छुक यात्री इसका लाभ उठा सकते हैं।