Loading...
अभी-अभी:

सुनिल शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, विधि विधान से की पूजा-अर्चना

image

Sep 22, 2023

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी (SUNIEL SHETTY) वाराणसी (VARANASI)  पहुंचे हैं। सुनील शेट्टी ने 11 बजे काशी विश्वनाथ (KASHI VISHWANAATH) मंदिर में  पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर उनकी एक झलक देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।

बता दें कि, सुनील शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 से दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में विधि विधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा की और सभी का आभार भी प्रकट किया। एक्टर सुनील शेट्टी ने पारंपरिक अंदाज में त्रिपुंड भी लगाया। बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि, बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर मन आनंदित हो गया। मन करता है कि, बार-बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आऊं।

सुनील शेट्टी ने कहा कि, इससे पहले काशी कई बार आ चुका हूं, लेकिन पहली बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान फैंस एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे, और अपने फोन के कैमरों में उन्हें कैद करने की कोशिश करते नजर आए। वहीं सुनील शेट्टी ने सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।