Oct 2, 2016
मंदसौर। जिले के गरोठ कस्बे इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह सांप का गाड़ी के सामने आना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुबह अशोक प्रजापति युवक अपने बच्चे और दोस्त के साथ दुधाखेड़ी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। गरोठ कस्बे से तीन किलोमीटर दूर अशोक प्रजापति की बाइक के नीचे सांप आ गया। बाइक की गति काफी तेज होने की वजह से अंसतुलित होकर एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दोनों बाइक पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए गरोठ सिविल अस्पताल रवाना किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।