Loading...
अभी-अभी:

शादी के लिए ट्राई करें ये डिफरेंट कलर के लहंगे

image

Jul 25, 2018

वैसे तो लाल रंग सुहाग का प्रतीक होता है और हर शुभ काम में लाल रंग को प्राथमिकता दी जाती है इसलिए नई दुल्हनों के लिए शादी का लहंगा भी लाल कलर का ही खरीदा जाता है लेकिन आजकल की गर्ल्स शादी के लिए खुद शॉपिंग करती है इसलिए उन्हें सारी चीजें अपनी पसंद के अनुसार चाहिए होती है इसलिए शादी के लहंगे का कलर लाल से हटने लगा है फैशन के दौर में लहंगे के रंग भी बदलने लगे है।

ट्राई करें ये डिफरेंट कलर के लहंगे

शादी पर दुल्हन का लाल रंग का जोड़ा ओल्ड फैशन हो गया है इसलिए अपने आप को कुछ अलग और हटकर दिखाने के लिए लड़कियों को लाल रंग के अन्य रंग भी पसंद आने लगे हैं अगर आप भी शादी के लिए शॉपिंग करने जा रही है और खास दिखना चाहती है तो ट्राई करें ये डिफरेंट कलर के लहंगे।

शैंपेन कलर के लहंगे

शादी के दिन सुंदर और खास दिखने के लिए शैंपेन कलर का लहंगा काफी अच्छा ऑप्शन है गोल्डन जूलरी के साथ शैंपेन कलर का लहंगा दुल्हन पर खूब फबता है आजकल दुल्हनों को हल्के और फेडेड ब्राइडल ड्रेसेज पंसद आती है ऐसे में फेडेड शैंपेन कलर का लहंगा पहन सकती है।

पीच कलर के लहंगे

इन दिनों पीच कलर की अधिक डिमांड देखी जा रही है सबसे ज्यादा पीच कलर ट्रेंड में है यह कलर न सिर्फ लिपस्टिक में बल्कि कपड़ों में भी अधिक पसंद किया जा रहा है इतना ही नहीं आजकल शादी के लिए भी पीच कलर के लहंगे पसंद किए जाने लगे है पीच कलर के लहंगे के साथ फ्लोरल जूलरी का कॉम्बिनेशन आपको अलग लुक देगा।

मिडनाइट ब्लू के लहंगे

यह ऐसा कलर है जिसे गोल्ड और सिल्वर दोनों तरह की जूलरी के साथ पहना जा सकता है यह कलर ब्राइडल लुक को रॉयल लुक देता है इसके साथ लगभग सारे कलर ट्राई किए जा सकते है।