Oct 4, 2016
बीजापुर। पुलिस ने मंगलवार सुबह 1 लाख का इनामी समेत 3 माओवादी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गश्त सर्चिंग के दौरान ज़िला बल और कोबरा 204 बटालियन के जवानों ने कार्रवाही करते हुए 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए इनामी माओवादी कडती लक्ष्म्मैय्या DAKMS के अध्यक्ष है। गिरफ्तार माओवादी कई संघीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने तीनों को बासागुड़ा थानाक्षेत्र के कोत्तागुडा के जंगलों से गिरफ्तार किया है।








