Loading...
अभी-अभी:

भारतीय जनता पार्टी ने मनाई प्रदेश भर में कमल दीपावली, प्रदेशभर में शुभकामना संदेश किया प्रसारित

image

Nov 5, 2018

हेमंत शर्मा : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश भर में कमल दीपावली मनाई, इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, एकात्म परिसर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं मंडल व बूथ स्तर तक परिवारों ने कमल फूल बनाकर प्रदेश भर में शुभकामना संदेश प्रसारित की गई।

धनतेरस के एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में कमल फूल से सजे रंगोली में दीप प्रज्ज्वलन कर भारतीय जनता पार्टी की पुन: विजय के साथ विकास निरंतरता के लिए दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई। कमल दीपावली कार्यक्रम प्रदेशभर में निर्धारित समय शाम 5 से 8 बजे के मध्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है और प्रदेश भर के हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता पुन: जीत के लिए नए जोश के साथ चुनावी अभियान में जुट गए हैं, प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न कार्यक्रम में रात्रि 9 बजे विशेष रूप से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने दीप प्रज्जवलित कर कमल दीपावली मनाई। इससे पूर्व कमल दीपावली कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, पवन साय, सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने, डॉ. सलीम राज, नवीन मार्कण्डेय, उमेश घोरमोड़े, आरिफ नियाजी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमल दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि देशव्यापी अभियान में एक-एक कार्यकर्ता कमल बनाकर कमल दीपावाली मना रहे हैं, आने वाले चुनाव की दृष्टि से आह्वान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया है। इस बार दो बार दीपावाली मनाएंगे, एक बार गिनती के दिन दीपावाली होगी और दूसरी बार छत्तीसगढ़ में जीत के बाद दीपावाली मनाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि पहली बात मैं अपने को बहुत खुशनसीब समझता हूं, सीएम के साथ गाड़ी में बैठकर आने का सौभग्य मिला। 

हर मुद्दे पर सॉफ्ट तरीके से जवाब देते हैं इनके बारे में बहुत सुना हूं मेरा रायपुर आना बहुत स्पेशल हो गया। दो बार दीपावली हम जरूर मनाएंगे (नॉन पोल्यूटी) पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसा दीपावाली मनाना बहुत अच्छा है। पूरे देश में कमल खिल रही है मैं मानता हूं डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में 11 दिसंबर को दुबारा दीपावाली जरूर मनाएंगे।