Loading...
अभी-अभी:

15 सूत्रीय मांगो को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह

image

Jul 11, 2017

धमतरी : प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा हैं, वैसे ही कांग्रेस रमन सरकार को घेरने में लग गयी हैं। इस बार चुनाव में किसानों का मुद्दा अहम् माना जा रहा हैं। वही कयास लगाई जा रही हैं कि किसान का मुद्दा कांग्रेस के लिए ब्रम्हास्त्र साबित हो सकती हैं। कांग्रेस अभी से किसानों की सहानूभूति लेने के जतन में लग गई हैं। जिसके चलते प्रदेश सहित धमतरी में भी मंगलवार को जिले भर के कांग्रेसी गांधी मैदान में 15 सूत्रीय मांगो को लेकर धरने पर बैठे हैं। कांग्रेसियों ने कार्यक्रम की शुरूआत अमरनाथ यात्रा के हमले में शामिल आतंकवादियों का पुतला दहन कर किया। इसे आंतकवादियों का एक कायराना हरकत का बताया। कांग्रेसियों की प्रुमख मांग हैं किसानों को 21 सौ समर्थन मूल्य, तीन सौ रुपए बोनस, किसानों को नि:शुल्क बिजली, खुदकुशी करने वाले किसान के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और किसानों की कर्ज मांफी जैसे 15 मांगो को लेकर कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने आरोप लगाया हैं। कांग्रेसियों की माने तो प्रदेश सरकार हर बार किसानों को धोखा देकर सत्ता हासिल कर रही हैं। कांग्रेसियों का कहना हैं की सरकार जब तक किसानों को उनका हक नहीं दे देती तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।