Loading...
अभी-अभी:

स्कूल बंद करे हम.... तत्कालीन कलेक्टर, नगर निगम का फरमान

image

Jul 11, 2017

रतलाम : हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान ने जिले से घण्टी बजाकर स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत करी थी। तो वही तत्कालीन कलेक्टर बी चन्द्रशेखर और नगर निगम के आला अधिकारियों ने इसमें पलीता लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी हैं। 1961 से संचालित नगर निगम के आधिपत्य के मोंटेसरी स्कूल पर अचानक ताला जड़कर कई बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया हैं।

रतलाम में 1961 से चल रहे मोंटेसरी स्कूल का संचालन नगर निगम करता आया हैं और इसी साल नगर निगम ने इस स्कूल के संचालन के लिए 25 लाख का बजट भी रखा हैं। नगर निगम इस स्कूल के विस्तार के लिए एक करोड़ 15 लाख का प्रस्ताव भी शासन को भेज चुका हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा तत्कालीन कलेक्टर के आदेश के हवाले से आज ताला जड़ दिया। जिससे बच्चे और अभिभावक परेशान होते रहे। इसके बाद इस स्कूल की मूलभूत सुविधा के लिए एक जनहित याचिका लगाने वाले पार्षद शांतिलाल वर्मा और एडवोकेट केसी रायकवार मौंके पर आये और वहां से कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। तो अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को दूसरे स्कूल में भेज रहे हैं और इसके बाद कुछ बच्चों को आंगनवाड़ी में भेज दिया गया। बताया जाता हैं कि निगम की परिषद में यहा भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव आया था। जिसे परिषद ठुकरा चुकी हैं। सूत्रों की माने तो यहां आयुक्त, महापौर के निवास की योजना भी बाहर आ सकती हैं। वकील रायकवार ने कहा कि तत्कालीन कलेक्टर ने कंटेप्ट ऑफ कोर्ट में अपना नाम आने से यह कार्यवाही करी हैं और यह धारा 18 का उलंघन हैं। वह ऐसा आदेश नही दे सकते। अब वह पुनः हाइकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी इसे कलेक्टर का आदेश बता कर मजबूरी जता रहे हैं। वही आला अधिकारी कैमरे से बच रहे हैं।