Loading...
अभी-अभी:

नपा के द्वारा फेंके गए कचरे की बदबू से परेशान वार्डवासी, नपा अधिकारी से की शिकायत

image

Nov 27, 2018

सुशील सलाम - कांकेर शहर के एमजी वार्ड और शांति नगर वार्डवासी के लोग नगरपालिका के द्वारा फेंके गए कचरे के बदबू से परेशान है कचरे की बदबू से परेशान वार्डवासियों ने आक्रोशित होकर नगर पालिका दफ्तर पहुंच नगरपालिका अधिकारी को कचरे की बदबू से निजात दिलाने की मांग की है साथ ही अगर इनकी मांगे को जल्द से जल्द समाधान नहीं करने पर आगे उग्र आन्दोलन करने की ठान ली है मामला नगर पालिका के द्वारा डोर टू डोर घर घर जाकर गिला, सूखा कचरा इक्कठा कर दूध नदी के किनारे डंप किया जाता है जिसके चलते आसपास के रहने वाले लोगों को घर में रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोग कचरे के बदबू से परेशान हो रहे है साथ ही साथ शाम होते ही असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा कचरे में आग लगा दी जाती है जिसके बाद आग बुझने के बाद धुआ सभी के घरों में घुस जाता है और धुंए घरों में घुसने से यहाँ पर निवासरत लोगो को साँस लेने में परेशानियाँ हो रही है और बिमारियों के चपेट में आने की डर से भयभीत है और अनियत्र जगह पर कचरा फेंकने की नगर पालिका प्रशासन से मांग कर रहे है।