Loading...
अभी-अभी:

स्वच्छ भारत अभियान पर शासन-प्रशासन के झूठे वादे

image

Oct 3, 2018

सुशील सलाम  –  स्वच्छ भारत अभियान को आज से 4 साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था और लोगो से सफाई पर विशेष ध्यान देने की गुहार लगाई थी।  लेकिन आज प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार के ही कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान को आंख दिखाई जा रही है।

दरअसल 29 सितम्बर को जिले के पखांजुर में सम्पन्न हुए अटल विकास यात्रा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की आम-सभा के बाद जब मैदान खाली हुआ तो चारो तरफ कचरो का ढेर नज़र आया। कार्यक्रम को 4 दिन बीत गए लेकिन अब तक पखांजुर के एक मात्र खेल मैदान की साफ-सफाई को लेकर स्थानीय प्रशासन गम्भीर नज़र नही आ रहा है । मैदान में चारो तरफ गन्दगी फैली हुई है  मैदान बदहाली के आंसू बहा रहा है और कल  गांधी जंयती के दिन शासन-प्रशासन स्वच्छ भारत अभियान का झंडा बुलन्द कर रही थी । 

बता दें कि पुरे मैदान में पानी के पालीथीन, बोरीयां, गुटखो के पाउच समेत कई प्रकार के कचरो का अम्बार लगा हूआ है। लेकिन अटल विकास कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आयोजित कार्यक्रम स्थल के बाद कि स्थिति को लेकर कोई भी गम्भीर नजर नही आ रहा है।